
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की पहली संध्या रही चम्बयाली गायकों के नाम
टीम एक्शन इंडिया/चंबा/हामिद
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से जिला चंबा के कलाकारों के नाम रही। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ला ने शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या का आगाज परंपरागत कुंजडी़ मल्हार से हुआ। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत में चंबा के कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी शाम होते होते लगभग 40 के करीब लोक कलाकारों ने अपनी कार्यक्रम पेश किए। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण जितेंद्र पंकज शर्मा, काकू राम ठाकुर तथा इंडियन आइडल फेम दीक्षा तूर रही ।
प्राइम टाइम में जितेंद्र पंकज शर्मा ने मंच संभाला तथा एक के बाद एक रोमांटिक गाने प्रस्तुत किए उसके बाद लोक गायक काकू राम ठाकुर ने चंबयाली पहाड़ी पंजाबी तथा हिंदी फि ल्मी गानों को अपने अंदाज में पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। पहली संध्या की मुख्य गायिका ने दीक्षा तूर ने लगभग 9 बजे मंच संभाला तथा उसने अपनी दमदार आवाज में पहाड़ीए पंजाबी तथा हिंदी के फिल्मी गीत पेश करके पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को मिंजर मेला समिति एवं उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने शाल तथा टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया उनकी धर्मपत्न, चंबा के विधायक नीरज नैयर तथा उनकी धर्मपत्नी व डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर को भी सम्मानित किया।



