हरियाणा

मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई का कार्य जोरों पर

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। मानसून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई का लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस कार्य में कुछ नालों की सफाई मुकम्मल होने को है, तो कुछ जगह काम जोरों से चल रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बुधवार को बताया कि एन.एच.-44 से सेक्टर-4 पुलिया तक ड्रेन नम्बर-1 के अंदर से जमी गाद व घास-फूस को पोकलेन मशीन से निकालकर सफाई की जा रही है। इसके तहत, जितना सम्भव बनेगा, ड्रेन की गहराई और चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है, ताकि बरसाती पानी निर्बाध रूप से प्रवाहित हो सके।

उन्होंने बताया कि मुगल कैनाल के फेज-3 की सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है, अगले दो से तीनों में यह कम्पलीट हो जाएगा। इसके बाद फेज 2 की सफाई करवाई जाएगी। कैनाल के अंदर जमी गाद को ट्रैक्टर व पोकलेन मशीन के जरिए निकाला जा रहा है। फेज 2 की सफाई का कार्य भी अगले 10-15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

राम नगर नाला की सफाई भी कई दिनों से जारी है, एक सप्ताह में यह भी मुकम्मल हो जाएगी। इसके अलावा शहर में मौजूद 24 बड़े नालों की सफाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button