हिमाचल प्रदेश

‘साजिश के तहत पात्र लोगों को आरक्षण से रखा जा रहा है वंचित’

टीम एक्शन इंडिया/बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला प्रधान एवं सेवानिवृत डीएसपी सीताराम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भलस्वाई पंचायत में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड सदस्य निक्का राम ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधान सीता राम कौंडल ने कहा कि सरकार द्वारा जानबूझ कर पात्र लोगों को आरक्षण से वंचित रखा जा रहा है। सरकार द्वारा वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती की जा रही है, उसमें एससी एसटी ओबीसी का आरक्षण रोस्टर को लागू नहीं किया गया है, जो इन समुदायों के साथ घोर अन्याय है। ऐसे में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है क्योंकि संविधान में दिए गए अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन समुदायों के बच्चों को तय साजिश के तहत जानबूझकर बेरोजगार किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त समुदायों में भारी रोष व्याप्त है।

इस बैठक में गुजरात से आए हुए स्वयं सैनिक दल की पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इन पदाधिकारियों ने समाज में एकता औ अपने अधिकारों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करने तथा बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर द्वारा समाज को दिए गई मार्गदर्शन पर चलने के लिए प्रेरित किया गया तथा संविधान की रक्षा करने हेतु एकता का संकल्प लिया गया, क्योंकि वर्तमान सरकारों द्वारा संविधान को समाप्त करके मनुस्मृति को लागू किए जाने की साजिश साजिश रची जा रही है जिसका एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज घोर निंदा करता है। इस मौके पर संविधान को किसी भी सूरत में सरकारों द्वारा समाप्त करने के शड्यंत्र को कभी भी सफल ना होने का संकल्प भी लिया गया।

वहीं वार्ड सदस्य निक्कू राम ने कहा कि अब समाज जागरूक हो रहा है इन साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में आगामी 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी जिला में होने वाले प्रदेशस्तरीय महासम्मेलन को कामयाब बनाने पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बर्फी देवी, सदर वन ब्लॉक के प्रधान इंदर सिंह, महासचिव विजय कालिया, उपाध्यक्ष ब्रह्म दास, कुलदीप कुमार, मदन लाल, बलराम, रामलाल, विजय वर्धन के साथ गांव के महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button