राष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

नई दिल्ली

 15 अगस्त को कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में अधिवक्ता शुभ शर्मा ने नई दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर व्यवधान डाला गया। अधिवक्ता शुभ शर्मा ने इस कथित घटना को लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या जानबूझकर व्यवधान डाला गया?
शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान जानबूझकर बाधा या व्यवधान पैदा किया गया। इसी आरोप को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था।

वैसे इस मामले को लेकर बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर चित्तौड़गढ़ में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने गए थे.  इस मौके पर जनसभा को संबोधि‍त करते हुए उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर न‍िशाना साधा. वंदे मातरम व‍िवाद पर अमित शाह ने कहा, "इनकी (कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टीवी पर देखते रह गए। 

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, 'भारत माता की मैं वंदना करता हूं' ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम के भुला दिया था. यह 150वां साल है वंदे मातरम के प्राकट्य का। 

कर्नाटक में भी केस दर्ज
इससे पहले कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।

भाजपा नेता ने क्या कहा?
मंगलुरु में भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को पूरे भारत ने देखा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से वंदे मातरम का विरोध करती रही है। कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान वंदे मातरम बजाया गया। तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। हमने और पूरे देश ने देखा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं और उन्हें निर्देश दे रही थीं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button