अन्य राज्यबिहार

पटना में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल

 पटना
लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का असर अब सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखने लगा है। मंडियों में आवक प्रभावित होने से हरी सब्जियों समेत आलू-प्याज और मसाला वर्ग की सब्जियों के भाव बढ़ने लगे हैं।

कारोबारियों के अनुसार तीन माह पहले की तुलना में इस समय अधिकांश सब्जियां महंगी बिक रही हैं। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।

वर्तमान में प्याज 280 रुपये प्रति पांच किलो तक पहुंच गया है। धनिया पत्ता 160, शिमला मिर्च 100, लाल आलू 90 का पांच किलो तथा ओल और अदरक 80 रुपये किलो बिक रहे हैं।

वहीं, परवल और बैंगन 60, लाल साग व हरी मिर्च 60, बोरो 60, चठैल 50 और मूली 50 रुपये किलो है। कद्दू 50 रुपये पीस बिक रहा है। भिंडी, नेनुआ, टमाटर, बंदागोभी, खीरा और करैला 40 रुपये किलो के आसपास है।

फूलगोभी भी 40 रुपये पीस बिक रही है। उजला आलू 70 रुपये के पांच किलो है। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों से सब्जियों की तुड़ाई और मंडियों तक पहुंच प्रभावित होने लगी है।

रास्तों में जलजमाव के कारण परिवहन लागत भी बढ़ रही है। कारोबारियों के अनुसार यदि बारिश का दौर जारी रहा और खेतों से आवक सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सब्जियों के भाव में और उछाल आ सकता है। खासकर हरी सब्जियों के दाम मौसम पर काफी निर्भर हैं।

अभी बाजार में प्रमुख सब्जियों के भाव
सब्जी          वर्तमान भाव     पूर्व का भाव
प्याज               56 रुपये     25 रुपये
धनिया पत्ता       160 रुपये     120 रुपये
शिमला मिर्च     100 रुपये     80 रुपये
लाल आलू        18 रुपये     15 रुपये
ओल                  80 रुपये     70 रुपये
अदरक                80 रुपये     120 रुपये
उजला आलू     14 रुपये     12 रुपये
परवल            60 रुपये     40 रुपये
बैंगन              60 रुपये     30 रुपये
हरी मिर्च     60 रुपये     80 रुपये
लाल साग     60 रुपये     40 रुपये
बोरो            60 रुपये     30 रुपये
मूली            50 रुपये     50 रुपये
चठैल       50 रुपये     80 रुपये
कद्दू           50 रुपये/पीस     30 रुपये/पीस
नेनुआ      40 रुपये     30 रुपये
भिंडी       40 रुपये     30 रुपये
टमाटर     40 रुपये     30 रुपये
बंदागोभी     40 रुपये     30 रुपये
खीरा         40 रुपये     20 रुपये
करैला     40 रुपये     30 रुपये
फूलगोभी     40 रुपये/पीस     20 रुपये/पीस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button