दिल्ली

कांग्रेस के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: यादव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा मुख्य उदेश्य लोगों की आवाज को दिल्ली में गूंगी बहरी सरकारों के कानों तक पहुंचाने का है, जिसका प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ता जागरुकता के साथ कर रहे है। चाहे घरों तक पेयजल पहुंचाने का मामला हो, जल भराव हो, जल निकासी, बिजली कटौती, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी हो, जनता से जुड़ी समस्याएं को कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उठा रहे है और लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे है। जनता की परेशानियों और समस्याओं के समाधान में दिल्ली की नेतृत्वहीन केजरीवाल सरकार चौतरफा विफल हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बदरपुर जिला की कार्यकारिणी की कालकाजी विधानसभा के गोविंदपुरी क्षेत्र में आयोजित बैठक को संबोधित किया जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने किया। जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश देवेन्द्र यादव को भारतीय संविधान की किताब भी भेंट की गई। बैठक में देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, आर्ब्जवर पूर्व विधायक हसन अहमद, चौधरी लोकेन्द्र सिंह, चौधरी त्रिलोक, पूर्व डिप्टी मेयर पन्नालाल खैरवाल मौजूद रहे।

ाूर्व निगम पार्षद कैप्टन खविन्द्र सिंह, मीर सिंह, अजीत बशिष्ठ, सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम प्रदेश स्तर के साथ जिला, ब्लाक व बूथ स्तर तक काम कर रहे है और जहां कहीं भी संगठन में कमियां सामने आ रही है उनको वहां परिस्थिति अनुसार क्षेत्रीय कार्यकतार्ओं और नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करके उनका समाधान भी कर रहे है, इसमें जिला अध्यक्ष सहित जिला में बनाए गए तीन-तीन आर्ब्जवर विशेष भूमिका निभा रहे है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकतार्ओं में एकजुटता और मजबूत होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला व ब्लाक अध्यक्ष बूथ और जमीन से जुड़े कार्यकतार्ओं को सम्मान दें, क्योंकि यही हमारी पार्टी की रीढ़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button