हिमाचल प्रदेश

मंदली में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित

टीम एक्शन इंडिया/ ऊना/ राजन पुरी
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत मंदली में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नीरज ठाकुर ने युवा साथियों को अपनी तरफ से खेल सामग्री वितरित की। उन्होंने युवाओं की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए विधायक देवेंद्र भुट्टो के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी बूथ या घर और युवा साथी ऐसा न रहे जो इस कार्यक्रम में शामिल न हो। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में युवाओं को साथ लेकर कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलाई जाएगी। इस मौके पर अर्णव बैंस, शुभम शर्मा, नितिन शर्मा, मनीष, राहुल, अखिल, नितिन, अक्षय, जतिन, शानू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button