हिमाचल प्रदेश

यूथ सोशल क्लब ने सरकार की मदद का उठाया बीड़ा

टीम एक्शन इंडिया/ ऊना/ राजन पुरी
प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई आपदा से निकलने को लेकर जहां बच्चों से लेकर अनेक समाजसेवी संस्थाएं सरकार की मदद को आगे आई हैं। वहीं यूथ सोशल क्लब ऊना ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इसके लिए यूथ सोशल क्लब ऊना ने संस्थापक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। यूथ सोशल क्लब ने रविवार को सक्रांति के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए यूथ सोशल क्लब द्वारा मंदिर के रास्ते पर चढ़ा पात्र स्थापित करते हुए लोगों से इस आपदा में सरकार की मदद के लिए आह्वान किया।जिसके चलते लोगों ने भी यूथ सोशल क्लब की इस मुहीम में अपना योगदान दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूथ सोशल क्लब ऊना ने संस्थापक विवेक शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में बारिश के चलते करोड़ों रुपये का नुक्सान हुआ है। बारिश से हुई आपदा से प्रदेश में एक ऐसा नुक्सान है, जो केवल प्रदेश सरकार द्वारा भरपाई नहीं की जा सकती। समाजिक दृष्टि से हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इस आपदा में वो आगे आकर सरकार की मदद करें। विवेक शर्मा ने कहा कि आपदा के समय में सभी लोगों को हर जाति व हर वर्ग से उठकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते कई मकान ढह गए, जो कि जिंदगी भर के जख्म दे गया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए यूथ सोशल क्लब ने छोटा सा प्रयास किया है। उन्होंने आम जन से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करने का आह्वान किया है ताकि बाढ़ से प्रभावितों को मदद मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यूथ सोशल क्लब द्वारा इस तरह के शिविर आयोजित कर चंदा इक_ा किया जायेगा और उसे मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेजा जायेगा। इस अवसर पर राजीव शर्मा, अंकित शर्मा, रिशु, अभय शर्मा, महेश सैणी, विवेक कुमार, करण, अनमोल, अशोक, पंकज, सहदेव, किरण, संजय व दीपक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button