
विधायक रवि ठाकुर ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
टीम एक्शन इंडिया/ कुल्लू/ श्याम कुल्वी
स्पीति दौरे के दूसरे दिन विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालुंग, शिशुना, कुंगरी, सग्नम, खर, तोदनम, तेलिंग, मुद आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर लाखों रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया। विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालूंग गांवों में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान के लिए आवश्यक करवाई का आश्वासन दिया।शिशुना गांव में 30 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। उक्त भवन का निर्माण ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के तहत खंड विकास विभाग करवाया जाएगा। इस भवन के बनने से स्थानीय लोगों को और महिला मंडलए स्वयं सहायता समूहों को काफ ी सहायता मिलेगी। इस गांव में व्यापक स्तर पर सीबक्थार्न एकत्रित किया जाता है। कुंगरी गोंपा में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में विधायक रवि ठाकुर ने शिरकत की।
दीप प्रज्ज्वलित करके उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का योगदान अतुल्यनीय है। आज भी उन्हें लोगों भगवान की तरह पूजते है। अपनी जमीन हक के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा आज यह विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के अधिकारों के बारे में सरकारों को प्रमुखता से कार्य करना चाहिए। यहां के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। विधायक ने कुंगरी गोंपा के निमार्णाधीन कार्य का निरीक्षण किया और तय अवधि में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर लोगों की शिकायतों भी सुना। मिक्किम गांव में 10 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।



