हिमाचल प्रदेश

सांसद भारत दर्शन के लिए हुए घुमारवीं की आरूषि का चयन

टीम एक्शन इंडिया/घुमारवीं/नीरज शर्मा
घुमारवीं उपमंडल के पडयालग गांव की आरुषि शर्मा का चयन सांसद भारत दर्शन के लिए हुआ है। आरुषि शर्मा 31 जुलाई को यहां से रवाना होगी। केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र की 21 होनहार छात्राओं को भारत दर्शन करवाएंगे। इसके तहत पडयालग गांव की आरुषि ने आॅनलाइन बिधि से परीक्षा दी थी। जिसके बाद उसका चयन हुआ। एक सप्ताह के लिए यह होनहार छात्राएं भारत भर का भ्रमण करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हरी झंडी दिखाकर इस एजुकेशनल टूर को रवाना करेंगे। आरुषि ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा करवाये जा रहे इस कार्यक्रम के द्वारा उन्हें भारत दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस दौरान देश भर की सांस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

आरुषि ने बताया कि अभी वह पढ़ रही है इस तरह भारत घूमने का अवसर मिला है यह उसके लिए सौभाग्य की बात है व इस से उन्हें भबिष्य में आगे बढने का मौका मिलेगा। आरुषि के पिता सतीश निजी कम्पनी में कार्य करते हैं जबकि माता उषा गृहणी हैं। आरुषि के दादा, दादी, माता-पिता व अन्य गांव के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। आरुषि के परिजनों ने अनुराग ठाकुर को धन्यबाद किया है। भारत दर्शन के दौरान 21 छात्राओं का यह समूह ऐतेहासिक धरोहरों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button