हिमाचल प्रदेश

काठमांडू में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर महासंघ की बैठक संपन्न

टीम एक्शन इंडिया/बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

अन्तराष्ट्रीय मजदूर महांसघ बीडब्ल्युआई की दो दिवसीय बैठक काठमांडू नेपाल में शुक्रवार को साऊथ एशिया के क्षेत्रिय प्रतिनिधि डा. राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में अन्तराष्ट्रीय वितीय संस्थानों द्वारा विभिन्न देशों और प्रदेशों में विकास प्रोजैक्टों के लिए स्वीकृत किये गये फण्ड के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, पाकिस्तान और भारत देश के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत देश के मध्यप्रदेष से अमृतांष नेमा, गुजरात से विपुल पान्डेय, कर्नाटक से लीलावती ने भाग लिया। बैठक में चर्चा हुई कि अन्तराष्ट्रीय वितीय संस्थानों द्वारा फ डिंग प्रोजैक्टों में श्रम मानको का पालन होना चाहिये। हिमाचल प्रदेश से आल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एण्ड कन्ट्रैच्युल वर्करज युनियन के सचिव प्रेम लाल भाटिया ने भी इस इंटरनेशनल मींटिग में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश में भी विश्व बैंक द्वारा फन्डिग शिमला वाटर सप्लाई प्रोजैक्ट चला हुआ है। इसके अतिरिक्त एशियन डिवलपमैन्ट बैंक द्वारा हिमाचल प्रदेष के ग्रामीणों के पीने के पानी को सुदृढ़़ बनाने के लिए लगभग 1300 करोड़ रुपए की फन्डिग की है। प्रेम लाल भाटिया ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न निर्माण प्रोजैक्टों में कार्यरत मजदूरों की वर्तमान स्थिति को अन्तराष्ट्रीय मींटिग में रखा।
अन्तराष्ट्रीय मींटिग में निर्णय लिया गया कि संबन्धित युनियन विभिन्न निर्माण प्रोजैक्टों के नियोक्तओं के साथ कायार्शाला का आयोजन किया जाये। क्योंकि प्रोजैक्टों की कुल लागत का 1 प्रतिशत पैसा श्रम कल्याण बोर्ड मे जमा होता है। परन्तु उस पैसे का लाभ सम्बन्धित निर्माण प्रोजैक्टों मे कार्यरत कामगारों को नहीं मिलता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button