दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओंने शालीमार बाग मेंचलाया स्वच्छता अभियान

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: पूर्व निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथ नंबर 80, 81, 83, 84, 85, 86, 87 पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर सेवा बस्ती का बूथ पालक का काम मिला। अपने विस्तारक, खंड प्रमुख विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, इस खंड पर रहने वाले कार्यकर्ता, त्रिदेव सभी ने मिलकर दिल्ली सरकार के अंधे बहरे गूंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पोल-खोल व स्वच्छता अभियान चलाया।

इस स्वच्छता अभियान में सभी कार्यकर्ताओ ने अपना श्रमदान किया। पूर्व पार्षद सुजीत ठाकुर ने आगे बताया कि सभी सेवा बस्ती में सफाई का बुरा हाल है, दिल्ली की सेवा बस्ती की जनता जागरुक होकर केजरीवाल को अब दिल्ली से हटाने के लिए अभियान चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली के लिए भाजपा को ही चुने। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button