हिमाचल प्रदेश

भाजपा-कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता की 117वीं जयंती मनाई

टीम एक्शन इंडिया/ नाहन/ एसपी जैरथ
जिला सिरमौर में भाजपा और कांग्रेस के द्वारा हिमाचल निमार्ता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद किया गया। हिमाचल निमार्ता की 117वीं जयंती पर जहां सुबह ठीक 9 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने अपने समर्थकों के साथ यशवंत चौक पर पहुंचे तो वहीं कांग्रेस भवन में अजय सोलंकी भी चली आ रही परंपरा के अनुसार माल्यार्पण करने पहुंचे। यशवंत चौक पर डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद की चेयरमैन श्यामा पुंडीर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ओपी सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक, भाजपा मंडल महामंत्री विशाल तोमर सहित सभी भाजपा नेताओं पार्षदों और पदाधिकारियों के द्वारा डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

भाजपाइयों के द्वारा उनके जन्म दिवस के अवसर पर लड्डू भी बांटे गए।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माल्यार्पण के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल निमार्ता हिमाचली संस्कृति और परंपराओं के प्रति विशेष स्नेह और सम्मान रखते थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार ना केवल हिमाचल के निमार्ता थे बल्कि उन्होंने प्रदेश के विकास की एक मजबूत बुनियाद रखी थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार का प्रदेश के प्रति एक समान विकास का दृष्टिकोण रहा था।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार रही है तब तक उन्हीं की इस सोच के साथ प्रदेश का एक समान दृष्टिकोण से विकास किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माण से लेकर लगातार यह परंपरा रही है कि 4 अगस्त को उनकी जयंती पर विधानसभा परिसर में हिमाचल निमार्ता को याद किया जाता है। मगर यह पहला ऐसा अवसर है कि इस मौके पर ना तो प्रदेश के मुख्यमंत्री और ना ही उपमुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में मौजूद हैं।डॉक्टर बिंदल ने कहा कि आज उनकी जयंती पर हम एक बार फिर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं और उनके नक्शे कदम पर चलने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने कांग्रेस भवन में चली आ रही परंपरा के अनुसार उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए पूरे प्रदेश को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार प्रदेश के हितों और विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार का प्रदेश आज बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के दुख को बांटने के लिए हर गांव हर शहर जाकर पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सोलंकी ने कहा कि डॉक्टर वाईएस परमार धर्मनिरपेक्षता के साथ पूरे प्रदेश को एक सूत्र में पिरोकर गए थे। उन्होंने कहा आज कांग्रेस उसी धर्मनिरपेक्ष विचार के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने यशवंत चौक पर डॉ यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज उनके जन्म और गृह क्षेत्र में मुझे उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला है। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंहए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और सचिव रूपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री व रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button