दिल्ली

वादे तोड़ने के लिए जानी जाती है बीजेपी-जेजेपी सरकार: हुड्डा

चंडीगढ़/टीम एक्शन इंडिया
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम वादे निभाने के लिए जाने जाते हैं और बीजेपी-जेजेपी वादे तोड़ने के लिए। चौधरी उदयभान के अध्यक्ष बनते ही हरियाणा कांग्रेस ने सरकार बनने पर कर्मचारियों को ओपीएस देने का ऐलान किया था। इसी तरह प्रदेश के सभी बुजुर्गों को 6 हजार प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने का वादा किया है। कांग्रेस अपने एक-एक वादे को निभाएगी।
कांग्रेस ने अव्वल बनाया हरियाणा: पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन और विकास में अव्वल था, लेकिन बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई में नंबर वन बना दिया है। आज प्रदेश में स्थिति ऐसी हो गई है कि स्कूल में टीचर, अस्पताल में डॉक्टर और सरकारी दफ्तर में कर्मचारी नहीं हैं।
मनोहर सरकार ने बनाया कर्जदार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा 1966 में हरियाणा बनने से लेकर कांग्रेस कार्यकाल तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन पिछले 8 साल में प्रदेश में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ। बावजूद इसके प्रदेश पर 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को कर्ज में डुबोने का काम किया।
कौशल निगम को खत्म करेगी कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी, बुजुर्ग और बच्चे से लेकर कोई भी तबका खुश नहीं है। सरकार प्रदेश की युवा शक्ति का कौशल निगम जैसी ठेका प्रथा के जरिए शोषण कर रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर कौशल निगम को खत्म करके युवाओं पक्की नौकरियां दी जाएंगी।
मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार: इससे पहले चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी को मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने श्रमिकों के कानूनों में फेरबदल करके उनके शोषण को बढ़ावा दिया। हमारे संविधान में नियम था कि कोई अगर मजदूर से 8 घंटे से ज्यादा काम लेगा तो उसे दोगुनी मजदूरी देने होगी। लेकिन बीजेपी ने इसमें बदलाव करके 8 घंटे को बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया। साथ ही पूंजीपतियों को यह छूट दे दी कि वो मजदूर को कभी भी काम से निकाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button