हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें याद

शिमला। हिमाचल के 6 बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत वीरभद्र सिंह पत्नी, सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और बेटे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट मंत्री , कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को याद किया। वीरभद्र सिंह की जयंती पर संजौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है।

रिज पर प्री बॉक्सिंग का होगा आयोजन

वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर आज शिमला में इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू हो रही है। इसके लिए छह देशों के बॉक्सर शिमला पहुंच गए हैं। ये चैंपियनशिप प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल द्वारा रिज पर करवाई जा रही है।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र स्तान ने कहा कि रूस, वियतनाम, साउथ कोरिया, फिलीपींस के बॉक्सर भाग ले रहे हैं।इस चैम्पियनशिप का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेंगी। इसके समापन अवसर पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button