
कॉपी पेस्ट बजट, जनता को नहीं मिला कुछ: आप नेता
रोहतक/टीम एक्शन इंडिया
हरियाणा के रोहतक में पत्रकार वार्ता के दौरान आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि लोगों की सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति नफरत की भावना है। उसी नफरत की भावना से सरकार ने बजट जारी किया। यह बजट महिला विरोध, किसान विरोध, छात्र विरोधी व कर्मचारी विरोध है। यह बजट हर उस मुकाम पर नाकाम नजर आ रहा है, जिसके लिए हर सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि इसमें बजट व लोगों को सुविधा देने जैसा कुछ भी नहीं था। सबसे बड़ी बात कि यह 50 हजार करोड़ के घाटे का बजट जारी किया गया है। 8 साल से खट्टर सरकार सत्ता में हैं। रिवेन्यू को बढ़ाने व भ्रष्टाचार को रोककर सरकार के खाते में पैसा आए, इसके लिए कोई भी काम नहीं किया गया।
हरियाणा पर बढ़ा कर्ज: अनुराग ढांडा ने कहा कि पहले से ही करीब पौने तीन लाख करोड़ का कर्जा हरियाणा पर है। हर बजट में से करीब 35 हजार करोड़ रुपए उस कर्ज की किश्त देने में भरने पड़ते हैं। जो 1 लाख 80 हजार करोड़ का बजट दिखाया जा रहा है, उसमें से 35 हजार करोड़ तो पुराने कर्ज की किश्त भरने में चला जाएगा। यह घाटा हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति पर है।कॉपी पेस्ट बजट: उन्होंने कहा कि आज के दिन सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य का मुद्दा है। लेकिन सरकार ने बजट में शिक्षा व स्वास्थ्य के बजट में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
वहीं सरकार द्वारा बजट में पुराने बजटों को कॉपी पेस्ट किया है। जैसे दो साल पहले आए बजट में 4000 हजार प्ले स्कूल खोलने की बात कही थी। 2022 के बजट में उसे छोड़ दिया और अब फिर से 4000 हजार प्ले स्कूल खोलने की बात कही।