
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की कमान डॉ. दिलबाग सिंह ठाकुर के हाथ
टीम एक्शन इंडिया/चंबा/हामिद
हिमाचल मेडिकल आॅफि सर एसोसिएशन जिला चंबा की कमान डॉक्टर दिलबाग सिंह को सौंप दी गई है। बीते रोज हुए हिमाचल प्रदेश मेडिकल आॅफि सर एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव में डॉक्टर दिलबाग सिंह को एसोसिएशन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव कॉन्फ्रें स हॉल में संपन्न हुए जिसमें उन्हें जिला चंबा की बागडोर दी गई। एसोसिएशन के पैटर्न चंबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा होंगे।इसके अलावा डॉक्टर जालम भारद्वाज को सलाहकार बनाया गया है, जबकि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नवदीप राठौर, उपाध्यक्ष डॉ हर्ष महाजन, महासचिव डॉक्टर करण हितैषी संयुक्त सचिव डॉक्टर पदमा अग्रवाल तथा डॉ. विवेक शर्मा को बनाया गया है। संगठन ने प्रेस सचिव की जिम्मेवारी डॉ नरेंद्र को कोषाध्यक्ष डॉ विनोद भारद्वाज, संगठन सचिव डॉक्टर मनीष, संगठन सचिव डॉक्टर मनीष तथा डॉ सुरेश को दी गई है। जबकि सीईसी सदस्यों में डॉक्टर नरेंद्र चंचल तथा डॉक्टर तान्या शर्मा को लिया गया है। इसके अलावा समोट ब्लॉक से डॉक्टर पुनीत पराशर, पुखरी ब्लॉक से डॉक्टर शैलजा सूर्य, किहार ब्लॉक से डॉक्टर सुमित ठाकुर एतीसा ब्लॉक से डॉक्टर नीतिश मन्हास तथा चूड़ी ब्लॉक से डॉक्टर प्रतीक चंद्र को शामिल किया गया है।