हरियाणा

बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 2 घंटे प्रदर्शन के बाद अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

अम्बाला/टीम एक्शन इंडिया
वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के अहवान पर बिजली कर्मचारियों ने आज अम्बाला छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित कार्यालय पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ंका कहना था कि पुरानी पेंशंन स्कीम को लागू किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द किया जाए। शिक्षा भत्ता 5000 रुपए किया जाए। बिजली निगम के निजीकरण पर रोक लगाए।सभी कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से लागू किया जाए। बिजली निगम में राइट टू सर्विस एक्ट लागू किया जाए। एक्स ग्रेशिया पॉलिसी को बिना शर्ता लागू किया जाए। रूल 107 को निरस्त किया जाए। सभी कलेरिकल कर्मचारियों को वर्दी व वाशिंग अलाउंस लागू करना है। रिक्त पड़े पदों को प्रमोशन किया जाए।
बिजली संशोधन नियम 2022 पूर्णतय रद्द किया जाए। कर्मचारियों ने मांगो को लेकर कार्यकारी अभियंता धुलकोट के आॅफिस समक्ष 10 से 12 बजे तक दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता सतीश कुमार यूनिट प्रधान ने कि मुख्य प्रवक्ता राकेश कुमार सर्कल सेकेटरी ने बताया कि कर्मचारियों की बहुत सी मांगे और समस्याए लम्बे समय से लंबित पड़ी है जिसमे मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता लागू करना एक्स ग्रेसिया पालिसी को लागू करना इत्यादि है। इस प्रदर्शन में राहुल शर्मा, रोशन लाल फोरमैन, शशि कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार,कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह, प्रमोद कुमार, मैडम मंजु इत्यादि ने भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button