
किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन
टीम एक्शन इंडिया/मथुरा/लोकेश चौधरी
आगरा उत्तरी बाईपास पर कट की मांग को लेकर आन्दोलित किसानों रक्षाबंधन के दिन अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। साथी किसान की तबियत खराब होने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताने के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जहां गुरुवार को बलदेव के घड़ी सुक्खा सरायसालवान में चल रहे हैं धरने के दौरान नौं वे दिन किसान की तबीयत अचानक खराब हो गई। किसानों ने बताया कि करीब ढाई बजे धरने में बैठे साथी गांव मगना के 70 वर्षीय साथी किसान लक्ष्मण सिंह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर लुढ़क गए। किसानों ने चिकित्सा सहायता के लिये सीएचसी प्रभारी बलदेव को फोन किया। वहीं 108 एम्बुलेंस भी धरना स्थल पर पहुंची। किसानों का कहना है कि नौं दिन हो गये, लेकिन जिला प्रशासन उनकी खैर खबर तक नहीं ले रहा, नहीं धरना स्थल पर किसी तरह की सुविधा ही उपलब्ध कराई गई है। इधर किसानों ने प्रशासन को हठधर्मी करार देते अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह ने कहा कि यह कृषि प्रधान देश में किसानों के प्रति सरकार की ऐसी सोच नहीं होनी चाहिए। नौ दिन से किसान धरने पर बैठे हैं।
किसी जनप्रतिनिधि या सरकार के आदमी ने आकर उनका हालचाल तक नहीं लिया है। यह किसानों के हौंसलों को तोड़ने की रणनीति है लेकिन हमारे हौंसले बुलंद हैं और हम मोर्चा पर डटे रहेंगे। किसान पहले की तरह दिन रात धरना दे रहे हंै। किसानों की तबीयत खराब होने लगी है। इस लिए किसान आकोशित हैं। देवेंद्र सिंह सरपंच, गिर्राज सिंह, नरेश कोयड, बच्चू सिंह फौजी, विजेंद्र सिंह फौजी, विजेंद्र सिंह फौजी, विजय सिंह, रणवीर सिंह, तेजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, तारा सिंह, रामवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
बुधवार को रालोद ने दिया था अपना समर्थन: बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया था। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों की लड़ाई में रालोद के साथ होने का वचन दिया। राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। किसानों के किसी भी आंदोलन को रालोद का समर्थन हमेशा रहता है। हमारी पार्टी की पहचान ही किसान मजदूर हैं। किसान मजदूर रालोद के परिवार के सदस्य हैं। किसी भी किसान और मजदूर का दर्द हमारा दर्द है।