हरियाणा

गुहला चीका में गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

टीम एक्शन इंडिया/कैथल
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कैथल में 2 घंटे से अधिक हुई बरसात वह तेज हवाओं के कारण गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गुहला चीका के इलाके में भारी ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल बिछ गई। शहरी इलाके में तेज बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया। बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में 10 डिग्री की गिरावट हुई। दोपहर 12 बजे के बाद आसामन पर काले बादल छाने व तेज हवाओं के चलने के साथ रूक-रूककर हुई जोरदार बरसात से किसानों के चेहरों पर हवाईयां उड?ी शुरू हो गई और बरसात के चलते फसलें तेज हवाओं के साथ खेतों में नीचे गिर गई। किसान रामपाल, शेर सिंह, नसीब सिंह ने बताया कि बरसात से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि फसलों पर दाना आ चुका है और बरसात के कारण फसलें नीचे गिरने से दाने झड़ रहे है। जिस कारण पैदावार भी प्रभावित होगी और नुकसान होगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि अभी गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान है। उन्होंने कहा कि वे इस बरसात को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों से सर्वें करवाएंगे। इसके बाद ही ज्यादा बता पाएंगे। उन्होंने जिले के एक दो जगहों पर ओले गिरने की बात भी कही।
गुहला चीका में भारी ओलावृष्टि, गेहूं की फसल पर संकट: गुहला चीका में ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगभग पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल भारी वर्षा के कारण पानी में डूब चुकी है। भागल और उसके आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि ने फसल को बिल्कुल बर्बाद करके रख दिया है। भागल गांव के सरपंच सुदेश शर्मा, किसान नेता कर्मजीत अंटाल, बहादुर सिंह पूर्व सेनिक सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि आज उनके गांव में इतनी ओलावृष्टि हुई कि पूरे रास्ते और पूरे खेत ओलावृष्टि से ढके गए और उनकी फसलों का जबरदस्त नुकसान हुआ है।
किसानों ने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी फसलों की गिरदावरी करवाकर शीघ्र नुकसान का जायजा ले उसकी भरपाई की जाए।
उधर गुहला चीका मे लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय से चल रही भारी बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर के रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button