दिल्ली

गली-गली से वाकिफ हूं, विकास करवाना जानता हूं : मुकेश गोयल

कांग्रेस को वोट देना, अपना वोट बर्बाद करने के समान : गोयल

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
आदर्श नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश गोयल अपने चुनाव प्रचार अभियान में राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल कर रहे हैं। रणनीतियों के तहत वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जगहों पर जनसंपर्क, पदयात्रा और मीटिंग कर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही विरोधियों पर भी निशाना साधकर, जनता को विरोधियों से बचने की सलाह दे रहे हैं।
‘आप’ ही कर सकती है दिल्ली में विकास: मुकेश गोयल ने जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली का विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है और पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो भी कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उस पर आम आदमी पार्टी का हर एक पार्षद खरा उतरेगा। बीजेपी सिर्फ विकास कार्यों के नाम पर ड्रामेबाजी करती है और दिल्ली की जनता ने इस बार ड्रामेबाज पार्टी को दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। इस निगम चुनाव में बीजेपी जितने भी फर्जी स्टिंग निकाल लें लेकिन इस बार दाल नहीं गलने वाली।
आदर्श नगर की जनता का मिल रहा अपार समर्थन: इस बार का चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ रही है। निगम चुनाव से दिल्ली की जनता को मौका मिला है, भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी को निगम से बेदखल करने का। उक्त बाते मुकेश गोयल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। मुकेश गोयल ने कहा कि मैं क्षेत्र की सभी छोट-बड़ी समस्याओं से वाकिफ हूं और अगर जनता का आर्शर्वाद वोट के रूप में मुझे मिला तो मैं आदर्श नगर वार्ड में विकासात्मक कार्यों को पूर्ण अमलीजामा पहनाकर दिखाउंगा।
इस मौके पर भारी संख्या में लोगों का जनसमूह था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो पूरा क्षेत्र मुकेश गोयल को सुनने के लिए उमड़ पड़ा हो। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश गोयल जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर माहौल बनाकर लोगों में जोश भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button