
जनसेवा समिति कुरुक्षेत्र की मासिक बैठक हुई आयोजित
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : मुख्यत: पर्यावरण ,भाईचारे एवं मानव परिष्कार को समर्पित शहीद मेजर नितिन बाली जनसेवा समिति कुरुक्षेत्र की मासिक बैठक अशोक कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में हुई।
इसमें 5 जून 2024 को सायं 7 बजे विश्व पर्यावरण दिवस शहीद नितिन बाली पार्क में बच्चों की प्रतियोगिता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग और सचेत रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण प्रदूषण की मार न झेलनी पड़े।
मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि पौधारोपण और स्वच्छता के विषय में भी जागरूक किया जाएगा। मिटिंग में प्रधान अनिल कुमार शर्मा , उपप्रधान अशोक मल्होत्रा , सचिव राजेन्द्र वानप्रस्थी, कोषाध्यक्ष राकेश रोहिल्ला एवं कार्यकारिणी के सदस्य जगीर सिंह , दर्शन शर्मा , भारत वाही , अनुज गुप्ता एवं राम स्नेही उपस्थित रहे।