हिमाचल प्रदेश

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान: संजय अवस्थी

टीम एक्शन इंडिया/ सोलन/ मनीष

मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी गत दिवस सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को सम्बोधित कर रहे थे।संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी परम्पराओं से रू-ब-रू हो सके।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन-जन तक पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सडकों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया।उन्होंने युवा जागृति क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। संजय अवस्थी ने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दशहरा उत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें धर्म के साथ जीवन में सत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button