हिमाचल प्रदेश

बारिश से धलवाड़ी के गिरा घर का एक हिस्सा, बाल-बाल बचे परिवारिक सदस्य

टीम एक्शन इंडिया/ऊना/ राजन पुरी
चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते दलवाड़ी में एक व्यक्ति के मकान का एक हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कि पूरा मकान नहीं गिर गया। अन्यथा घर में सोए परिवारिक सदस्यों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक दलवाड़ी निवासी अशोक शनिवार रात्रि को पत्नी व बच्चों के साथ सोया हुआ था। बारिश के चलते रात करीब अढ़ाई बजे कुछ गिरने की आवाज आई। जब अशोक व उनकी पत्नी ने उठकर रसोई में जाकर देखा, तो घर का एक हिस्सा गिर गया है। उन्होंने घर से बाहर निकल कर अपनी व बच्चों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि आवाज सुनकर पड़ोसी भी उठकर आए, जिन्होंने पनाह दी। अशोक कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई है इस आपदा की घड़ी में सरकार की तरफ से मदद की जाए, ताकि वह अपने घर को फिर से बना सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button