हरियाणा

प्रधानमंत्री के अहंकार ने रावण को भी पीछे छोड़ा: सुरेश गुप्ता

करनाल/टीम एक्शन इंडिया।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहंकार में चूर हो चुके हैं, उन्हें अंबानी और अडानी के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। इस मोह में वह देश हित और जनहित भूल चुके हैं। वह आज करनाल के सुभाष गेट में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्जसीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष गेट क्षेत्र में सहित दजनों कॉलोनिया में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान के तहत सुरेश गुप्ता आज सुभाष गेट क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ पहुंचे।
उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि, रामपाल सैनी, केके भाटिया, सतिंदर गांधी ,ओमप्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर, राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर, विट्टू संधु, अशोक दुगल, राजीव जिंदल, पीपी वर्मा, सतिंदर गांधी राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह, राजकुमार, नानक, हरीश गिरधर, सुनेहरा वाल्मीकि, अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा, किशन सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील, राजकुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला, प्रकाश वीर प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर-घर पहुंचे।
सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडानी ने देश के हित को अंधेरे में धकेल दिया है। भाजपा सरकार के पापों का हिसाब कांग्रेस सत्ता में आने के बाद लेगी। भाजपा के सभी जनविरोध निर्णयों को कांग्रेस बदल देगी। मोदी राज में लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस अब भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लेकर जन अदालत में जा रही है। देश की जनता ही भाजपा के भागय का निर्णय करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए गरीबों की रोजी को तबाह कर दिया। मोदी और खट्टर तानाशाह बन चुके हैं। ऐसे तानाशाहों का राजनीति में कोई स्थान नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button