Select Page

विदेश में दिए बयान पर राहुल माफी मांगे: धनखड़

विदेश में दिए बयान पर राहुल माफी मांगे: धनखड़

टीम एक्शन इंडिया/रोहतक
हरियाणा के रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ युवा और विधि मोर्चे की प्रदेश स्तरीय बैठक लेने पहुंचे। वहीं धनखड़ ने कांग्रेस और आप पार्टी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी के विदेशों में दिए बयान पर कहा कि राहुल गांधी को देश के खिलाफ बोला है। उस पर माफी मांगे, जो इन्होंने कहा देश की जनता ने सुना है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मर्यादा लांग रहा है जो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर किसी से गलती हो जाती है तो वह अपनी गलती मान भी लेता है। राहुल गांधी और कांग्रेस इसे इतना बड़ा इगो का इश्यू क्यों बना रहे है। अटल ने इंद्रा गांधी को दुर्गा तक विदेशों में कहा था। जब उन्होंने यह बोला तो जब चौक गए थे, कैसे विपक्ष का नेता उनकी तारीफ कर रहा है।
चुनाव में कांग्रेस का कोई असर नहीं दिखेगा: वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आरपार की लड़ाई को लेकर भी ओपी धनखड़ ने कहा 2014 में चुनाव में भी यह आरपार की लड़ाई की बात करते थे, जबकि उनकी सरकार थी। पिछले चुनाव में भी यही कहा था। आगामी चुनाव में भी कांग्रेस का कोई असर नहीं दिखेगा। जनता भाजपा को चाहती है।
गठबंधन पर बोले-धनखड़: बीजेपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बयान दिया था कि बीजेपी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए अगर गठबंधन में चुनाव लड़ती है तो बीजेपी की कमजोरी होगी। चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान पर ओपी धनखड़ ने कहा एक समय अटल जी की सरकार थी और 27 दल गठबंधन में थे। मोदी की सरकार में पूर्ण बहुमत है। किसकी सरकार मजबूत है, यह देख लीजिए। जब पूर्ण बहुमत नहीं मिलता तब गठबंधन की जरूरत पड़ती है। ई-टेंडरिंग को लेकर भी कहा आज के समय टेक्नोलॉजी का जमाना है। पहले पेमेंट मैनुअल होती थी और आज ई पेमेंट होती है। पहले टेंडर सामने खुलते थे, आज ई टेंडरिंग से खुलते है।
आज पंचायतों में विकास की बात है तो सरकार का प्रयास है व्यक्ति को बजाय ई टेंडरिंग से विकास हो। सरकार ने इनका मानदेह भी बढ़ाया है और दो लाख से पांच लाख भी किया। आज सरकार के सभी काम ई टेंडरिंग से हो रहे है।

Advertisement

Advertisement