हरियाणा

घमंडिया गठबंधन ने संविधान को अपमानित किया: सैनी

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगभग 60 सालों में कांग्रेस सरकार ने गरीब का भला नहीं किया। केवल झूठ बोलने का काम किया और गरीबों पर अत्याचार किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के युवराज और घमंडिया गठबंधन ने डॉ भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान को अपमानित करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार के चुनावों में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया कि अगर तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो वे संविधान को समाप्त कर देंगे, आरक्षण समाप्त कर देंगे। परंतु आज देश समझ रहा है। नायब सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके लिए वे हरियाणा की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी आज विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, जो गरीब की, किसान की, महिलाओं को सशक्त करने और युवाओं को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और तेज गति से आगे बढ़ेगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हरियाणा मजबूती प्रदान करेगा।

संविधान की मूल भावना के साथ कांग्रेस ने ही सबसे पहले खिलवाड़ किया: नायब सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने संविधान में धारा-370 को शामिल किया था। डॉ भीमराव अंबेडकर ने संसद में विरोध किया था कि यह धारा-370 संविधान में शामिल नहीं होनी चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button