हरियाणा

यमुना तटबंध के अंदर खोजकीपुर के किसानों का यूपी के किसानों से चल रहा है विवाद

टीम एक्शन इंडिया/पानीपत
हरियाणा प्रशासन ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इूसरी बार फिर से यमुना तटबंध के अंदर गांव खोजकीपुर के किसानों की विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को कंबाईन द्वारा कटवाया गया। इस मौके पर समालखा हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी यमुना बांध पर गेहूं फसल कटाई के दौरान किसानों के साथ उटे रहे । प्रशासन के साथ ही गांव के बहुत से किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर खेतों में पहुंचे हुए थे और चार दिन पहले 9 अप्रैल को प्रशासनिक टीम ने गेंहू की 25 एकड पुसल की कटाई करवाई गई थी। जो बची रह गई गेहूं की फसल की कटाई कराने बुधवार को फिर से भारी पुलिस बल ने गेहूं की फसल कटवाने पहुंचा। यमुना के अंदर कंबाईन द्वारा काटी गई गेहूं की फसल को ट्रालियों में डालकर साथ के साथ लाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से समालखा एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी समालखा ओमप्रकाश, बापौली तहसीलदार जगदीश चंद, नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, एसएचओं अत्तर सिंह, कानूनगो नरेश कुमार व पटवारी सुरेंद्र राजस्व रिकार्ड के साथ खेतों में पहुंचे और खोजकीपुर के किसानों की विवादित भूमि से फसल कटवाई गई। इस मौके पर पुलिस की तरफ से समालखा, बापौली व सनौली खुर्द थानों की पुलिस के अलावा कई अन्य थानों की पुलिस और पुलिस लाईन से भी पुलिस कर्मियों की तीन गाडियां खेतों में पहुंची हुई थी। जबकि समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर गांव खोजकीपुर में यमुना बांध पर रहकर फसल कटाई को लेकर सारी जानकारी लेते रहे। बता दे कि बापौली तहसील के गांव खोजकीपुर के किसानों की यमुना तटबंध के अंदर जमीन है और किसानों का यूपी के गांव टांडा के किसानों से पिछले करीब 48 सालो से विवाद चल रहा है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार तो जमीन हरियाणा के खोजकीपुर के किसानों की है पर यूपी के गांव टांडा आदि के किसान उसको अपनी जमीन बतलाते है और इसलिये ही विवाद चल रहा है। किसानों व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने प्रशासन से मांग की थी कि पुलिस की मदद से गेहूं की फसल को कटवाया जाए। किसानों का कहना था कि यदि वे स्वयं फसल काटने जाएगे तो यूपी के किसान उनपर हथियारों से हमला कर सकते है। जिस स्थान पर गेहूं की फसल काटी गई है, वहां पर यमुना का पानी हरियाणा की तरफ बह रहा है और जमीन यूपी की तरफ है। जिला प्रशासन, पुलिस व किसान पहले 9 अपै्रल को करीब 25 एकड गेहूं की कटाई कराई जा चुकी है जो बची रह गई करीब 45 एकड गेहूं की फसल की कटाई कराने यमुना पुल के रास्ते से होकर ही फसल की कटाई करने खेतों में पहुंचे कर कराई गई है। विवादित भूमि से गेहूं की फसल की कटाई होने पर गांव खोजकीपुर के किसानों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस बारे में विधायक समालखा धर्म सिंह छौक्कर का कहना है कि यमुना के अंदर हरियाणा के खोजकीपूर सहित आसपास के कई गांवों के किसानो को सैकड़ो एकड जमीन पर कभी कब्जा करने तो कभी फसले कटाई को लेकर विवाद होता रहता है। अब खोजकीपूर के किसानो की यमुना के अंदर खडी गेहूं फसल कटाई कराने की किसानो की मांग पर उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से गेहूं की फसल की कटाई करवाई गई है। ताकि गेहूं कटाई के दौरान हरियाणा के किसानों का यूपी के किसानो से कोई विवाद ना हो सके। इसी को लेकर गेहूं की फसल आज दूसरी बार फिर से एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल ने गेहूं की फसल की कटाई शांति पूर्ण तरीके से कटवा दी है। इस मामले को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था कि हरियाणा-यूपी दोनो राज्यों की सीमा रेखा पर पिलर लगाए जाए तकि दोनों ओर से किसान एक दूसरे की सीमा व यमुना भूमि में जा सके और विवाद का हल हो सके। फिर से वो सीमांकन को लेकर किसानों की आवाज उठाते रहेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button