हरियाणा

99 वर्षों से सतत चल रहा संघ का कार्य : डा.प्रीतम सिंह

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र: श्रीमद्भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ। वर्ग में 251 शिक्षार्थियों की वर्ग के साथ-साथ 31 शिक्षक और 20 प्रबंधक शामिल हैं। इस अवसर पर वर्ग के सर्वाधिकारी कृष्ण सिंह, वर्ग पालक डॉ. प्रीतम सिंह, वर्ग कार्यवाह डॉ. देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। पंद्रह दिवसीय यह वर्ग 24 जून तक चलेगा।

संघ के सह प्रांत कार्यवाह व वर्ग पालक डा.प्रीतम सिंह ने कहा कि संघ का कार्य गत 99वर्षों से सतत चल रहा है। देशभर में प्रतिदिन चलने वाली 61 हजार शाखाओं में लाखों स्वयंसेवक अभ्यास के लिए आते हैं। प्रत्येक वर्ष इन दिनों में संघ के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। इस वर्ष भी देश के सभी राज्यों में वर्ग लगाए गए हैं। इन संघ शिक्षा वर्गों का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है। संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का मानना था कि अगर व्यक्ति ठीक होगा तो देश भी ठीक होगा।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार स्कूल के कुछ विद्यार्थी विनोबा जी के पवनार आश्रम में गए तो उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि क्या आपने कभी भारत का मानचित्र देखा है। विनोबा जी ने भारत के मानचित्र के टुकड़े विद्यार्थियों को देते हुए उन्हें जोड?े के लिए कहा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button