हरियाणा

40 हजार से विधानसभा चुनाव जीतने में ताकत लगा देंगे: नवीन जिन्दल

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र/लाडवा : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बने श्री नवीन जिन्दल ने आज लाडवा में मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें 9 हजार मतों से जीत मिली है लेकिन हम विधानसभा चुनाव 40 हजार से अधिक मतों से जीतने में पूरी ताकत लगा देंगे। आज नवीन जिन्दल ही नहीं बल्कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सांसद है।

यहां रामकुण्डी में आयोजित कार्यक्रम में श्री जिन्दल ने कहा कि अब हमारे लिए काम करने का समय आया है। हम सभी खुश हैं क्योंकि आज भाजपा का हर कार्यकर्ता आज सांसद बना है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं। जो उम्मीदें नवीन जिन्दल और भारतीय जनता पार्टी से हैं, उसे हम सभी मिलजुल कर पूरा करेंगे, अपने सपनों का कुरुक्षेत्र बनाएंगे।

श्री जिन्दल ने कहा कि चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार हम यहां से नौ हजार मतों से जीते हैं लेकिन हमें प्रयास करना है कि 40 हजार से अधिक मतों से कैसे विधानसभा चुनाव जीतें। मैं खुद चलूंगा, जिन्होंने हमें जिताया उनका धन्यवाद करूंगा और जहां झ्र जहां वोट नहीं मिले, वहां जाकर पूछूंगा कि हमारे में क्या कमी रही, जिसको हम सुधार सकते हैं। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हम उनका भी दिल जीत कर दिखाएंगे। हमारी एकता भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button