
जनता की रसोई मेंहजारोंलोगोंने खाया खाना, उमड़ा जनसैलाब
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मॉडल टाउन पार्ट तीन में जय हिंद चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनता की रसोई लगभग पीछले 6 सालों से प्रत्येक रविवार को निरंतर चलाई जा रही है इसके साथ हर रविवार को कुछ नया ही देखने को मिलता है।
जनता की रसोई में खाना परोसने से पहले विधिवत रूप से पूजा की जाती है जिसके बाद मेहमानों से रसोई का फीता कटवाकर रसोई की शुरूआत की जाती है। इस मौके पर जेके डाबर ने कहा कि जय हिंद चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले कई सालों से जनता की रसोई के माध्यम से सैंकड़ों गरीब लोगों का पेट भरा जा रहा है और यह बहुत सबाब का कार्य है और सभी को अपने-अपने स्तर पर गरीब लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की रसोई का यह कार्य समाज के युवा पीढी को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।
इस बार 1700 से ज्यादा लोगों ने खाया खाना: ट्रस्ट के प्रधान विजय मेहता ने बताया कि वैसे तो हर रविवार को लोगों की संख्या बढ़ती ही जाती है और इस रविवार को लगभग 1700 लोगों ने रसोई में खाना खाकर अपने पेट की भूख को शांत किया।
कई लोग रहे उपस्थित: इस दौरान संस्था के प्रधान विजय मेहता सहित संजय सहगल, संजीव शर्मा, रमेश जैन, शिव शंकर नरूला, बृजकिशोर गुप्ता, अतुल अरोड़ा, आशीष गुप्ता, अजय शर्मा, प्रेम अग्रवाल, एससी जिंदल, ज्वाहर गोयल, राकेश साहनी, निर्भय नरूला, आनंद शर्मा, मुकेश शर्मा एलआईसी, जेके डाबर सहित कई लोग मौजूद रहे।



