हिमाचल प्रदेश

आज होगा कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिरमौर टीम के चयन का ट्रायल

टीम एक्शन इंडिया/नाहन/एसपी जैरथ
सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा इस वर्ष होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन और जूनियर बॉयज और गर्ल्स प्रतियोगिता जो की बिलासपुर में 22 और 23 नवंबर को जूनियर बॉयज और गर्ल्स की तथा 24 को सीनियर वूमेन की प्रतियोगिता होने जा रही है, उसके लिए सिरमौर टीम की चयन का ट्रायल शिलाई के पंचायत मैदान में 14 नवंबर 2023 को सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। जूनियर वर्ग के सभी इच्छुक खेल प्रेमी जिनकी आयु 20 वर्ष से कम हो वह सभी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। जूनियर वर्ग में ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2004 के बाद की होनी चाहिए तथा लडकों का भार 70 किलोग्राम और लड़कियों का भार 65 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडि?ों के लिए 100रू ट्रायल फीस निर्धारित की गई है। आयु प्रमाण के लिए कोई दस्तावेज साथ होना जरूरी है। इसके साथ ही सीनियर वर्ग की महिला कबड्डी के लिए भी चयन ट्रायल 14 नवंबर को ही रखा गया है। सीनियर महिला वर्ग के सिरमौर कबड्डी टीम के लिए चयन देने वाले खिलाडियों के लिए भी 100रू फीस निर्धारित की गई है। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा और महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने बताया है कि चयनित खिलाडियों के लिए 15 नवंबर से 21 नवंबर, 2023 तक कैंप लगाया जाएगा।  महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कबड्डी संघ से जुड़े हुए सभी सदस्यों और पदाधिकारी से आग्रह किया है कि इस ट्रायल प्रक्रिया में वह अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में मदद करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button