हिमाचल प्रदेश

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान बने तिलक राज

टीम एक्शन इंडिया/घुमारवीं/नीरज शर्मा
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक घुमारवीं के चुनाव घुमारवीं के एक निजी होटल में सम्पन्न हुए। चुनाव की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान कृपाल सिंह मराठा ने की। चुनाव में सर्वसम्मति से तिलक राज शर्मा को प्रधान पद का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा अमित शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, संजय कुमार को महासचिव, अशवनी कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया में मौजूद लोगों ने बताया कि जो यह पदाधिकारी बनाए गए है वह सभी कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक जुटता दिखाएंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को जो समस्य उतपन्न हो रही है उनका निवारण भी करेंगे। नवनिर्वाचित प्रधान तिलक राज शर्मा ने बताया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी संघ पहले से ही कर्मचारियों की समस्या का हल करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल, सह निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर, जिला आॅफि स सेक्रेटरी अमरजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button