हिमाचल प्रदेश

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की सोलन इकाई का सम्मेलन आयोजित

परवाणू
कांग्रेस से सम्बंधित असंगठित कामगार एवं कर्मचारी संघ की जिला सोलन इकाई का सम्मेलन रविवार को नगर परिषद परवाणू के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकुर दास शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सम्मेलन में नप परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी संघ की जिला सोलन इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भगेट, पार्षद लखविंदर सिंह, कांता कपूर, पूर्व पार्षद हरीश आजाद, राजेश शर्मा, राजाराम भारती, सचिन बनियाल समेत जिला सोलन से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र भगेट ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा को तलवार भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकुर दास शर्मा ने कहा की राजीव राणा का परवाणू से गहरा नाता है। राजीव राणा परवाणू की एक बड़ी औद्योगिक इकाई में कार्यरत रहे है, लिहाजा वे श्रमिको की समस्याओ से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा की उन्हें पूरा विश्वास है की वे श्रमिको की हर समस्या का निदान करके रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए असंगठित कामगार एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के लिए रात दिन काम कर रहे है। उन्हें प्रदेश के असंगठित कामगारों व कर्मचारियों की समस्याओ से भली भांति अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार श्रमिको के हित में कार्य कर रही है। इसका पता आने वाले समय में परोक्ष तौर पर दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button