हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कवंर का किया स्वागत

टीम एक्शन इंडिया/ ऊना/ राजन पुरी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में किए गए संगठनात्मक फेरबदल के तहत पूर्व मंत्री एवं कुटलैहड़ के भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कोटला कलां में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने नेता का इस्तकबाल किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कवंर ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कवंर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते 9 साल में देश भर में बेहतरीन काम किया है, और इसी काम के बलबूते सरकार एक बार फिर केंद्र में देश की बागडोर संभालने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते ही भारत विश्व की 5 टॉप अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। वहीं अबकी बार भारत को दो पायदान और ले जाते हुए पहले 3 में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उन्होंने साथ ही उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है और वही अब लोकसभा चुनाव में जीत के दावे करने वाली कांग्रेस को यह जान लेना चाहिए कि रोज रविवार नहीं आता। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस द्वारा किए गए वायदे पूरे होने का इंतजार कर रही है लेकिन कांग्रेस अपने वायदों को पूरी तरह भुला कर बैठ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी का हिसाब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में चुकता करेगी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानियां, मंगल सिंह, मास्टर रमेश शर्मा, राजिन्द्र मलांगढ़, राजरानी, बलदेव सेठ, महेश कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button