अन्य राज्य

प्रदूषण: लगाए गए प्रतिबंधों की मॉनिटरिंग को लेकर दिए आदेश

टीम एक्शन इंडिया/गन्नौर।
बड़ी ओद्योगिक क्षेत्र में बड़ी इंडस्ट्रीज मैनुफेक्चरिंग एसोसिएशन के कार्यालय में शुक्रवार को एचएसआइआइडीसी के सम्पदा अधिकारी ऋषि चौहान व वरिष्ठ प्रबंधक जसबीर देशवाल ने फैक्ट्री मालिकों की बैठक लेकर अधिकारियों को ग्रेप नियमों को सख्ती से लागू करने के दिए आदेश दिए। प्रदूषण के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों की मॉनिटरिंग को लेकर पर्यावरण सम्पदा अधिकारी चौहान ने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर लगाए गए प्रतिबंध का गंभीरता से पालन करे। अगर कोई कंपनी मालिक नियमों की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

चौहान ने कहा कि आवश्यक परियोजनाओं को पाबंदियों में छूट दी गई है। धुंआ व धुंल रोकने के लिए सख्ताई से पालन करना पड़ेगा। पालन न करने पर जुर्माना भी होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में बोरिंग, ड्रिलिंग, भवन निर्माण, ढहाना आदि शामिल है। इसके अलावा कच्चे माल के स्थानातरण पर रोक लगाई है। टाइल्स, पत्थर काटने पर रोक के अलावा सड़क निर्माण, फूटपाथ आदि रास्तों को पक्के करने पर रोक है। एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल ने कहा कि उद्योगपति सरकार के नियमों के अनुसार काम कर रहा है। एसोसिएशन ने एसएसआइआइडीसी के साथ पौधारोपण करने, सड़को पर छिड़काव करने आदि जनहित के निर्णय लिए। एसोसिएशन सरकार की मुहिम को लागू करने में लगी है। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान नरेन्द्र नंदा, विनोद जैन, संजय जैन चिल्ली, महासचिव विरेन्द्र जैन, कैशियर सुनील बब्बर, अनिल भारद्वाज, हिमांशु धीमान, आशु धीमान के अलावा अन्य फैक्ट्री मालिक मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button