हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी-अंबानी के मोह में देश को किया बर्बाद: सुरेश

करनाल/टीम एक्शन इंडिया
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्जसीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में कर्ण नगरी में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने आगाज किया।
उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,अरामपाल सैनी, केके भाटिया, ओम प्रकाश सलूजा, धर्मपाल डाचर, प्रकाशबीर, राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, दिलशेर डाचर, विट्टू संधू, अशोक दुगगल, राजीव जिंदल, अश्वनी कौचर, विजय सैनी, रिंकल दावड़ा, किशन सोलंकी, धर्मवीर, श्याम प्रकाश, सुनील, राजकुमार लोगों प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ कश्मीर तक चलने वालने प्रथवी भाट, गौरव भाट का अभिनंदन किया गया। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुजेर्वाला, महासचिव कुमारी शैलजा तथा प्रदेश में प्रभारी शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा 31 मार्च तक चलेगी। इसके तहत दस लाख बूथों पर मूतदाताओं के दरवाजे तक पहुंचाया जागएा। इसके माध्यम से बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ने लोगों को आपस में लडाने के साथ भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम भ्रष्टाचार जुमला पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को पूजीपतियों के हाथों बैच दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो चार्जशीट तैयार की है, उसे लेकर कांग्रेस जन मतदाताओं के द्वार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा राज के आठ सालों में कुछ का साथ दिया है। खुद का विकास किया है। देश को बेचने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त अडानी के हाथों एलआईसी और एसबीआई को कंगाल बना दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अब तक का सबसे बड़ा स्केम मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपया अडानी के हाथों उड़ाकर किया है। देश की आर्थिक चूलें हिल गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पापों का हिसाब कांग्रेस सत्ता में आने के बाद लेगी। भाजपा के सभी जनविरोध निर्णयों को कांग्रेस बदल देगी। मोदी राज में लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं हैं। मोदी राज में गाय और गीता के साथ राम भी असुरक्षित हैं। संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। उन्होंने बजट को जन विरोधी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button